Madhya Pradesh

जबलपुर में 2 लाख 20 हजार वोल्टेज तार वाले खंभे पर प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद में आशिक चढ़ा बिजली के खंभे पर, पुलिस के वादे के बाद उतरा नीचे

2 लाख 20 हजार वोल्टेज तार वाले खंभे पर प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद में आशिक चढ़ा बिजली के खंभे पर, पुलिस के वादे के बाद उतरा नीचे

जबलपुर जिले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। प्यार की जिद और इश्क का जुनून इतना चढ़ा कि मैहर जिले का रहने वाला रतन कोरी नाम का युवक सीधे 2 लाख 20 हजार वोल्टेज तार वाले खंभे पर चढ़ गया। उसकी मांग थी कि जब तक प्रेमिका नहीं आएगी और उससे शादी का वादा नहीं करेगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।
दहशत का माहौल,
युवक की हरकत से गांव में हड़कंप मच गया। लोग इकट्ठा हो गए और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पहले खुद उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी। लेकिन रतन अपनी जिद पर अड़ा रहा।
मुंह बोली बहन की ननंद से प्रेम प्रसंग,
जानकारी के मुताबिक बताया जाता है की रतन कोरी का सिहोरा के ग्राम ग़ज़ताल गांव की ही मुंह बोली बहन के ननंद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे। प्रेमिका को खोने के डर और और उसकी दूसरी जगह शादी का रिश्ता हो जाने के कारण अपनी जिद को पूरा करने के लिए रतन ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी,
मौके पर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के हमराह आर.संदीप पांडे आर.देवराज पटेल आर.सोमदीप पटेल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सबके सामने युवक बार-बार यही चिल्ला रहा था कि जब तक प्रेमिका से बात नहीं होगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
थाना प्रभारी की सूझबूझ से नीचे आया आशिक,
आखिरकार उसकी मांग थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने मान ली गई। लड़की को बुलाया गया और मौके पर उससे बात कराई गई। जब उससे शादी का वादा किया, तब जाकर रतन पोल से नीचे उतरा। लेकिन जैसे ही युवक ने जमीन पर कदम रखा, पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles