Madhya Pradesh
भीषण अग्निकांड: बेलबाग तिराहे पर कोदुलाल किराना दुकान में मची तबाही, लाखों का सामान खाक
भीषण अग्निकांड: बेलबाग तिराहे पर कोदुलाल किराना दुकान में मची तबाही, लाखों का सामान खाक

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार बेलबाग तिराहे पर स्थित प्रसिद्ध मे. कोदुलाल किराना दुकान में बीती रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का काला गुबार और उठती लपटें दूर से ही तबाही का मंजर बयां कर रही थीं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें हरकत में आईं। मौके पर पहुँची दमकल की तीन गाड़ियों के कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। संकरी गली और दुकान के भीतर रखे ज्वलनशील किराना सामान के कारण आग बार-बार भड़क रही थी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक अंकुश अग्रवाल के लिए यह घटना किसी वज्रपात से कम नहीं है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का माल जलकर पूरी तरह राख हो गया है। दुकान में रखा घी, तेल, अनाज और अन्य कीमती सामान अब सिर्फ मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका



