Madhya Pradesh

जबलपुर शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,रैली निकालकर एसपी ऑफिस का किया घेराव

शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,रैली निकालकर एसपी ऑफिस का किया घेराव

जबलपुर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था और लगातार हो रहे अपराधों से कांग्रेस का गुस्सा भड़क गया है, कांग्रेस के पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने एक रैली निकाली और एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधायक लखन घनघोरिया ने पुलिस प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार करते हुए शराब बिकवाने, जुआ सट्टा खिलवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।

एसपी कार्यालय घेराव के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही जो एसपी कार्यालय में अंदर जाने का प्रयास करती नजर आई। इस दौरान कुछ युवक एसपी कार्यालय के गेट पर लगे बैरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। जिन्हें पुलिस ने जबरन नीचे उतारा। काफी गहमा गहमी के बाद विधायक लखन घनघोरिया ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया और एक ज्ञापन सौंपते हुए शहर में हो रहे जुआ सट्टा, अवैध शराब की बिक्री, चाकू बाजी, चोरी, लूट और डकैती जैसे अपराधों पर लगाम कसने की मांग की है।

इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों के कॉल रिकॉर्डिंग्स सहित भ्रष्टाचार में शामिल होने के सबूत भी उनके पास हैं और जरूरत पड़ी तो उसे सार्वजनिक भी करेंगे। बहरहाल कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि शहर में कानून व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती तो आने वाले दिनों में सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles