Madhya Pradesh

जबलपुर में पूर्व भाजपा विधायक अंचल सोनकर के बेटे ने अपनी बिल्डिंग से चमकाई पिस्टल, महिला ने दिखाई चप्पल, वीडियो हुआ वायरल

पूर्व भाजपा विधायक अंचल सोनकर के बेटे ने अपनी बिल्डिंग से चमकाई पिस्टल, महिला ने दिखाई चप्पल, वीडियो हुआ वायरल

जबलपुर में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की रैली उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब रैली के दौरान एक बिल्डिंग की बालकनी से पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ते अपराधों और पार्टी नेताओं को टारगेट किए जाने के विरोध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव के लिए निकले थे। रैली जब ब्यौहारबाग क्षेत्र के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे स्थित एक तीन मंजिला इमारत की बालकनी से एक युवक रैली की ओर इशारे करता दिखा, जबकि उसके पास खड़ी एक महिला चप्पल दिखाती नजर आई। इसी दौरान युवक ने हाथ में रिवॉल्वर निकालकर लहराया, जिसका वीडियो मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बना लिया।

रैली के बीच पिस्टल लहराने से मचा हड़कंप, पूर्व भाजपा विधायक के बेटे पर आरोप,
जिस इमारत से यह घटना हुई, वह भाजपा के पूर्व विधायक अंचल सोनकर की बताई जा रही है और पिस्टल लहराने वाला युवक उनका बेटा राजा सोनकर बताया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को खुलेआम डराने और धमकाने की कोशिश थी। गौरतलब है कि राजा सोनकर का नाम इससे पहले भी कंचधार चौक में दशहरा चल समारोह के दौरान हुई गोलीबारी के वायरल वीडियो में सामने आ चुका है, लेकिन तब भी किसी बड़ी कार्रवाई की जानकारी नहीं आई थी। ताजा मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच में ले लिया है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button