Madhya Pradesh

ड्यूटी पर जाते-जाते हादसे का शिकार हुए प्रधान आरक्षक,तेज रफ्तार कार ने ली 61 वर्षीय रमेश जाटव की जान, पुलिस विभाग में शोक की लहर

ड्यूटी पर जाते-जाते हादसे का शिकार हुए प्रधान आरक्षक,तेज रफ्तार कार ने ली 61 वर्षीय रमेश जाटव की जान, पुलिस विभाग में शोक की लहर

जबलपुर। गोहलपुर थाना में पदस्थ 61 वर्षीय प्रधान आरक्षक रमेश जाटव रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार रमेश जाटव किसी कार्य से डिलाईट टॉकीज के पास से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल ओमेगा सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

मौके पर पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी-
मामले की जानकारी मिलते ही सीएसपी गोहलपुर मधुर पटेरिया, टीआई गोहलपुर रीतेश पांडे, टीआई ओमती राजपाल बघेल और टीआई सिविल लाइन अनूप नामदेव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर दुर्घटना के हालातों की जांच शुरू कर दी है।

ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ थे जाटव-
रमेश जाटव अपने सहकर्मियों के बीच एक ईमानदार, शांत स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत से साथी कर्मचारी और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles