नागपुर से दबोचा गया 22 वारदातों का ‘किंगपिन’, घमापुर की गलियों में निकला जुलूस
नागपुर से दबोचा गया 22 वारदातों का 'किंगपिन', घमापुर की गलियों में निकला जुलूस

जबलपुर के घमापुर क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश बाबू सिंधी के आतंक का किला आखिरकार ढह गया। पिछले दो सालों से पुलिस की आँखों में धूल झोंक रहे और NSA के तहत वांछित इस अपराधी को पुलिस ने एक सटीक ऑपरेशन के तहत नागपुर से धर दबोचा। हाल ही में यश नामक युवक पर सरेराह गोलीबारी कर फरार हुए बाबू सिंधी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी, लेकिन खाकी के जाल ने उसे भागने का मौका नहीं दिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपराधी के मन से कानून का डर और जनता के मन से अपराधी का खौफ निकालने के लिए उसी के गढ़ घमापुर में उसका ‘जुलूस’ निकाला। जिस इलाके में कभी बाबू सिंधी का नाम सुनकर लोग दरवाजे बंद कर लेते थे, आज उसी इलाके की गलियों में वह सिर झुकाए पुलिस के पहरे में पैदल चलता नजर आया। लगभग 22 गंभीर अपराधों की कुंडली समेटे इस बदमाश की हेकड़ी निकलते देख स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि शहर में आतंक फैलाने वालों का अंजाम यही होगा



