Madhya Pradesh

पाटन में लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल—क्या सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित है थाना?”

पाटन में लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल—क्या सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित है थाना?”

संस्कारधानी जबलपुर के पाटन क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने जिस तरह से बड़ी वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ जाहिर होता है कि इलाके में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी है।

घटना चौपाटी वार्ड की बताई जा रही है, जहां निवासी विवेक बबेले अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर अलमारी के ताले तोड़ते हुए करीब 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख 80 हजार रुपए नगद पार कर दिए। जब परिवार वापस लौटा तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी चोरी की घटना के दौरान आखिर पाटन थाना पुलिस कहां थी? क्या इलाके में रात के समय गश्त नहीं होती? या फिर गश्त सिर्फ दिखावे तक सीमित रह गई है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस सतर्क रहती, नियमित गश्त होती और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाती, तो शायद इस तरह की वारदात को रोका जा सकता था। लेकिन यहां तो हालात ऐसे हैं कि चोर बेखौफ होकर घंटों वारदात को अंजाम देते हैं और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पाटन थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है। लेकिन अब सवाल सिर्फ जांच का नहीं है, बल्कि भरोसे का है—क्या आम जनता पाटन पुलिस पर भरोसा कर सकती है?

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या पाटन पुलिस तंत्र सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित हो गया है? क्या अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है?

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles