पुरानी रंजिश पर दो पक्षों हुआ विवाद, पुलिस ने किया दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
पुरानी रंजिश पर दो पक्षों हुआ विवाद, पुलिस ने किया दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर एक दूसरे को घायल कर दिया घटना में घायल हुए दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराया जहां पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है
थाना भेड़ाघाट में भूरा उर्फ महेन्द्र चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम राजा बरखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दोपहर लगभग 3 बजे अपने बड़े भाई सतेन्द्र चौधरी के साथ अपने घर जा रहा था तभी गांव में हाईस्कूल के सामने रास्ते में उसे सूरज गौंड़ मिला जिससे उसकी पुरानी बुराई चल रही है उसी बात को लेकर सूरज गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो सूरज ने किसी नुकीली चीज से हमलाकर उसकी कलाई में चोट पहुॅचा दी तथा जान से मारने की धमकी दिया। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(2) बीएनएस का मामला दर्ज किया गया है
वहीं सूरज ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम राजा बरखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दोपहर लगभग 3 बजे वह हसनलाल चाचा की दुकान से गुटखा लेकर अपने घर जा रहा था गांव के हाईस्कूल के सामने रास्ते में गांव के भूरा उर्फ महेन्द्र चौधरी और सतेन्द्र चौधरी मिले जिनसे उसकी पुरानी बुराई चल रही है उसी बात को लेकर दोनों उसके साथ गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो सतेन्द्र ने उसे पकड़ लिया और भूरा ने डंडा से हमलाकर दाहिने आंख के ऊपर चोट पहुॅचा दी तथा दोनों ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है



