Madhya Pradesh

जबलपुर: बरगी में अपराधियों की खैर नहीं! मंगेली में खुला नया पुलिस सहायता केंद्र, गांव-गांव तक पहुंची पुलिस

बरगी में अपराधियों की खैर नहीं! मंगेली में खुला नया पुलिस सहायता केंद्र, गांव-गांव तक पहुंची पुलिस

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के मंगेली में पुलिस सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शुरू किए गए इस केंद्र का उद्घाटन ASP अंजना तिवारी ने किया।

ग्रामीण इलाकों में पुलिस की सीधी निगरानी,
मंगेली में सहायता केंद्र खुलने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी पहले से ज्यादा मजबूत होगी। अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी।

अपराध पर लगेगी लगाम,
नए सहायता केंद्र का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और आम लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। पुलिस की लगातार मौजूदगी से अपराधियों पर भी दबाव बढ़ने की उम्मीद है।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन,
उद्घाटन के दौरान CSP बरगी संभाग अंजुल अयंक मिश्रा, बरगी थाना प्रभारी निलेश डोहरे, SI अनिल कुमार सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर बढ़ी पुलिसिंग,
SP सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शुरू किए गए इस नए सहायता केंद्र को ग्रामीण पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब मंगेली और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी और त्वरित कार्रवाई का दायरा और बढ़ेगा।

आम जनता को मिलेगा सीधा फायदा,
सहायता केंद्र के जरिए ग्रामीणों को छोटी-बड़ी पुलिस संबंधी समस्याओं के लिए दूर थाना पहुंचने की परेशानी कम होगी। पुलिस का कहना है कि केंद्र के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच सीधा संपर्क मजबूत होगा और जरूरत के समय लोगों को जल्द सहायता मिल सकेगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles