Madhya Pradesh

जबलपुर में खून की प्यासी चाकू, शराब के लिए नहीं दिया पैसा, बही पुरानी बुराई को लेकर किया चाकू से प्राणघातक हमला, दो थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात,

खून की प्यासी चाकू, शराब के लिए नहीं दिया पैसा, बही पुरानी बुराई को लेकर किया चाकू से प्राणघातक हमला, दो थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात,

मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले की विजयनगर थाना क्षेत्र और रांझी थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की दो बड़ी वारदात सामने आई है जहां पुरानी बुराई को लेकर युवक पर चाकू से हमला किया गया वहीं शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर भी चाकू से हमला किया गया इस घटना को अंजाम देने वाली आरोपी मौके से फरार बताए जा रही है घटना में घायल हुए युवकों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राण घातक हमला करने का मामला दर्ज किया है वही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

पुरानी रंजिश में चली चाकू, गंभीर रूप से घायल युवक,
थाना रांझी में रात मारपीट से अजय कोल को सरकारी अस्पताल रांझी लाये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को अजय कोल पिता किसन कुमार कोल उम्र 23 वर्ष निवासी इन्द्रा नगर दुर्गा मंदिर के पास कुशवाहा कालोनी रांझी ने बताया कि वह पुट्टी पुताई का काम करता है अपने दोस्त रोशन कोल के यहां मानेगांव रांझी गया था वहां पर खाने पीने के बाद रोशन के साथ हम दोनो गांधी चैक आये जहां पर करन कोल अपने साथी बिल्लू कोल के साथ मिला, पुरानी रंजिश को लेकर दोनों उसे गाली गलौज करने लगे लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो बिल्लू कोल ने उसे पकड़ लिया और करन कोल ने हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर सिर में पीछे तरफ, पेट, दाहिने जांघ मे चोट पहॅुचा दी वह वहां से बचने के लिये भागा एवं एक व्यक्ति के घर के पास गिर गया। रिपोर्ट पर धारा 296(बी),109(1),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चली चाकू,
थाना विजयनगर में देर रात संतोष कहार उम्र 48 वर्ष निवासी तुलसीनगर विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है  वह एवं उसका  साथी विशाल गुप्ता, विक्रम गुप्ता शिवनगर मेन रोड़ भवानी होटल के पास खड़े थे तभी चंडालभाटा निवासी मुडिया अपने एक साथी के साथ आया और विशाल गुप्ता से शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, विशाल ने दोनों को पैसे देने से मना किया तो मुडिया एवं मुडिया का साथी गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगे वह बीच बचाव करने लगा तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे, मुडिया विशाल को जान से मारने की नियत से चाकू मारने की कोशिश कर रहा था जो उसने दाहिने हाथ से चाकू पकड़ा जिससे उसके हाथ की तीनों उंगलियों में चोट आई तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 119(1), 109(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles