Madhya Pradesh

जबलपुर में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप! चाकू, फावड़े और पत्थरों से हमला, पूरा परिवार बना निशाना

नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप! चाकू, फावड़े और पत्थरों से हमला, पूरा परिवार बना निशाना

 

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरी में नाली के पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि रास्ते से मुरूम हटाने की बात कहने पर एक पक्ष ने चाकू जैसी नुकीली वस्तु, फावड़े और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम धनपुरी निवासी अमित त्रिपाठी (50 वर्ष), जो दवाई की दुकान संचालित करते हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के पीछे रहने वाले राजेश पटेल के मकान निर्माण के दौरान बारिश के पानी की निकासी का रास्ता बंद कर दिया गया था। विवाद सुलझाने के लिए डूंडी के सरपंच पंकज पटेल और धनपुरी ग्राम पंचायत की सरपंच विमला ठाकुर को मौके पर बुलाया गया।

अमित त्रिपाठी का आरोप है कि सरपंचों की मौजूदगी में जब राजेश पटेल से रास्ते पर डाली गई मुरूम हटाने के लिए कहा गया, तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह घर के अंदर से चाकू जैसी नुकीली वस्तु लेकर आया और आशीष त्रिपाठी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी दाढ़ी के पास गंभीर चोट आई।

घटना यहीं नहीं रुकी। आरोप है कि राजेश पटेल बाद में फावड़ा लेकर आया और उसके बेंत से हमला कर अमित त्रिपाठी के कंधे पर चोट पहुंचाई। इसी दौरान राजेश पटेल के पिता ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे दिव्य त्रिपाठी और आशीष त्रिपाठी भी घायल हो गए। वहीं सीता और भागवती बाई पर अमित त्रिपाठी की पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है।

बरेला पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button