Madhya Pradesh

जबलपुर: मोक्ष” की टीम ने निभाया इंसानियत का धर्म, किया बुजुर्ग मां का अंतिम संस्कार, कलंक बना कुपुत्र, 

मोक्ष" की टीम ने निभाया इंसानियत का धर्म, किया बुजुर्ग मां का अंतिम संस्कार, कलंक बना कुपुत्र, 

जबलपुर। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला जबलपुर से सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग माँ की मौत के बाद उसका बेटा आने तक को तैयार नहीं हुआ। मां को पहचानने से भी इनकार कर दिया। ऐसे वक्त में जब अपनों ने मुंह मोड़ा, तब मोक्ष मानव सेवा समिति की टीम ने आगे बढ़कर अंतिम जिम्मेदारी निभाई और बुजुर्ग मां का अंतिम संस्कार ससम्मान किया। कैलाशपुरी में रहने वाली 50 वर्षीय यशोदा ठाकुर पिछले पांच वर्षों से किराए के मकान में अकेली रह रही थीं। पति का पहले ही देहांत हो चुका था, और उनका इकलौता बेटा भारत ठाकुर जो विजयवाड़ा में नौकरी करता है, मां से वर्षों से अलग था।

हालत बिगड़ने पर कराया भर्ती-
गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने यशोदा को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। समाजसेवी आशीष ठाकुर और उनके सहयोगियों ने मेडिकल में यशोदा को भर्ती करवाया, जहां उन्होंने दोपहर करीब 2 बजे अंतिम साँस ली।

मेरा कोई वास्ता नहीं-
अस्पताल प्रशासन द्वारा बेटे को फोन पर मां की मृत्यु की सूचना दी गई, लेकिन उसने न केवल आने से मना किया, बल्कि फोन पर यह भी कह दिया कि “मुझे कोई वास्ता नहीं, मैं नहीं जानता किसी यशोदा को।” इसके बाद उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया। जब बेटा मुंह मोड़ गया, तब मोक्ष सेवा समिति की टीम ने चौहानी श्मशान घाट पर यशोदा का अंतिम संस्कार किया और मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

रिश्तों की बेरुखी उजागर-
इस मार्मिक घटना ने रिश्तों की बेरुखी को उजागर कर दिया है। एक मां जो बेटे के लिए जीवनभर संघर्ष करती रही, आखिर में उसके ही द्वारा अनदेखी का शिकार हो गई।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button