Madhya Pradesh

जबलपुर: धार जिले से बरामद की गई माढ़ोताल इलाके से अगवा की गई नाबालिग,पुलिस द्वारा परिजनों को सौंपते ही चेहरे पर दिखी खुशी

धार जिले से बरामद की गई माढ़ोताल इलाके से अगवा की गई नाबालिग,पुलिस द्वारा परिजनों को सौंपते ही चेहरे पर दिखी खुशी

जबलपुर/- घर से सुबह 4:30 बजे टहलने जाने कहकर निकली नाबालिग जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उन्होंने एक-दो दिन तो अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग बच्ची की तलाश शुरू की।

आस पड़ोस के रहने वाले और रिश्तेदारों से पता करने के बाद भी जब नाबालिग बच्ची का सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया। एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश मिलते ही माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे की टीम ने अगवा नाबालिग की तलाश तेज़ की। थाना प्रभारी नीलेश दोहरे की टीम को जब पता चला कि माढ़ोताल इलाके से अगवा नाबालिग की लोकेशन धार जिले में मिल रही है, जिसके आधार पर टीम को धार रवाना किया गया और वहां से नाबालिग को बरामद करने के साथ ही उसका अपहरण करने वाले युवक को भी दबोच लिया गया।

पूछताछ में पता चला है कि 45 साल का रवि कोरी पिता शिवचरण कोरी नाबालिग को बहला फुसला कर धार ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही अगवा नाबालिग को बरामद कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। बच्ची के बयानों के आधार पर धारा 87, 64, 64(2) एम भारतीय न्याय संहिता और 5(एल), 6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया.।

नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अशोक राय आरक्षक विनय सिंह, आरक्षक पुष्पराज जाट, महिला आरक्षक रचना मर्सकोले की उल्लेखनीय भूमिका रही।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles