Madhya Pradesh

जबलपुर -मोबाइल चार्ज करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,चाकू के दनादन वार से कई लोग हुए घायल

जबलपुर -मोबाइल चार्ज करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,चाकू के दनादन वार से कई लोग हुए घायल

घर में मोबाइल चार्ज करने को लेकर जबलपुर के हनुमानतल थाना इलाके में खासा बवाल खड़ा हो गया। दो परिवारों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सलमान नाम के एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर में अपना मोबाइल चार्ज किया था चार्ज होने के बाद जब उसने मोबाइल देखा तो उसमें हल्की टूट फुट नजर आई, इसी बात को लेकर सलमान नाम के युवक ने पैसों की मांग की जिसको लेकर विवाद में इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। सलमान ने अपने भाई अरमान के साथ मिलकर रुखसाना नाम की महिला, जावेद, सोहेल और आसाब हुसैन पर चाकू के दनादन वार करना शुरू कर दिया इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी सलमान और अरमान के अलावा उसके एक अन्य साथी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। मोबाइल चार्ज करने को लेकर शुरू हुए इस झगड़े में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हनुमानतल थाना इलाके के मोहरिया क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles