Madhya Pradesh

जबलपुर में लोकायुक्त का छापा, 10 हजार रुपये लेते पकड़ा गया अमन कोष्ठ,एसपी अंजूलता पटले के निर्देशन और टीआई जितेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्रवाई सफल

लोकायुक्त का छापा, 10 हजार रुपये लेते पकड़ा गया अमन कोष्ठ,एसपी अंजूलता पटले के निर्देशन और टीआई जितेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्रवाई सफल

जबलपुर। जबलपुर हाउसिंग बोर्ड में भ्रष्टाचार की एक और परत उजागर हुई है। हाउसिंग बोर्ड के संजीवनी नगर स्थित कार्यालय में पदस्थ अधिकारी अमन कोष्ठ को लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। फरियादी हाकम साहू महाराजपुर स्थित अपने मकान का नामांतरण कराने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अधिकारी ने कार्य के बदले 10 हजार रुपये की मांग की। परेशान होकर हाकम साहू ने इसकी शिकायत लोकायुक्त संगठन से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंजूलता पटले के निर्देशन में और टीआई जितेंद्र यादव के नेतृत्व में लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर बुधवार को कार्रवाई को अंजाम दिया।

जैसे ही अमन कोष्ठ ने फरियादी से रिश्वत की रकम स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने उसे संजीवनी नगर स्थित कार्यालय में ही रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी के पास से घूस की राशि जब्त कर ली गई है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही मौके पर ही पूरी की गई।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या कोष्ठ अकेले यह भ्रष्टाचार कर रहा था या हाउसिंग बोर्ड के भीतर कोई संगठित रिश्वतचक्र चल रहा है?

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles