Madhya Pradesh

जबलपुर में एम्बुलेंस चालक पर हमला, अस्पताल संचालक का नाम आया सामने, भेड़ाघाट में दर्ज हुई एफआईआर,इलाज कराना है तो स्मार्ट सिटी अस्पताल जाओ वरना जान से मार देंगे!

जबलपुर में एम्बुलेंस चालक पर हमला, अस्पताल संचालक का नाम आया सामने, भेड़ाघाट में दर्ज हुई एफआईआर,इलाज कराना है तो स्मार्ट सिटी अस्पताल जाओ वरना जान से मार देंगे!

जबलपुर। शहर में इलाज कराने पहुंचे मरीज़ों की ज़िंदगी पर अब नए ख़तरे मंडराने लगे हैं। गोटेगांव से एक गंभीर मरीज को लेकर मेडिकल अस्पताल आ रही एम्बुलेंस को बीती रात हथियारबंद गुंडों ने बायपास पर रोक लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी। यह गुंडागर्दी किसी आम झगड़े का हिस्सा नहीं थी, बल्कि सीधे-सीधे दबंगई थी कि – “जबलपुर इलाज कराने आना है तो स्मार्ट सिटी अस्पताल ही आना होगा, नहीं तो जिंदा नहीं बचोगे।

मेडिकल लाएं तो अंजाम होगा बुरा-
एफआईआर में दर्ज एम्बुलेंस चालक के बयान के अनुसार, तरुण और यशवंत नाम के दो हमलावर काले रंग की कार से उतरे और उसे जबरन रोककर नाम पूछा। देखते ही देखते दोनों ने डंडे और घूंसों से हमला कर दिया। पीड़ित चालक को हाथ-पैर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। जाते-जाते आरोपियों ने खुली धमकी दी कि मेडिकल अस्पताल में मरीज लाना बंद करो, वरना अंजाम बुरा होगा।

संचालक अमित कर रहा मोनिटरिंग-
सबसे बड़ा खुलासा यह है कि पीड़ित ने हमलावरों की पहचान कर ली और बताया कि दोनों स्मार्ट सिटी अस्पताल, जबलपुर में काम करते हैं। यही नहीं, पीड़ित ने साफ तौर पर पुलिस को बताया है कि यह दबाव और हमला स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर व संचालक डॉ. अमित खरे और उनके गुर्गों के इशारे पर किया गया।

मरीज़ों की ठेकेदारी को लेकर लड़ाई-
यह घटना सिर्फ एक एम्बुलेंस चालक पर हमला नहीं बल्कि जबलपुर के स्वास्थ्य तंत्र पर सवालिया निशान है। मरीजों की जान बचाने के बजाय अगर अस्पतालों के बीच इस तरह की मरीज़ों की ठेकेदारी की लड़ाई सड़कों पर उतर आई है, तो आम जनता कहां जाएगी?

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button