Madhya Pradesh

जबलपुर:कुर्मी समाज को लेकर की गई आपत्ति जनक टिप्पणी को लेकर कुर्मी समाज मे आक्रोश,एसपी को ज्ञापन सौपते हुए कड़ी कार्रवाई की गई मांग

कुर्मी समाज को लेकर की गई आपत्ति जनक टिप्पणी को लेकर कुर्मी समाज मे आक्रोश,एसपी को ज्ञापन सौपते हुए कड़ी कार्रवाई की गई मांग

जबलपुर:दमोह रहली के रहने वाले मुरारी पांडे के द्वारा कुर्मी समाज के बारे में सोशल मीडिया में आपत्ति जनक टिप्पड़ी कर वायरल किये जाने के मामले को लेकर अखिल भारतीय कुर्मी समाज के लोगो ने एसपी को ज्ञापन सौपते हुए मुरारी पांडे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए और अधिक धाराएं लगाए जाने की मांग की है।जहाँ समाज के लोगो ने बताया की मुरारी पांडेय के द्वारा कुर्मी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया में वायरल किया गया जिससे पूरे कुर्मी समाज मे आक्रोश व्याप्त है।हालांकि मुरारी पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वही कुर्मी समाज मांग करता है की मुरारी पांडेय के खिलाफ धाराएं बढ़ाते हुए सख्त कार्रवाई की जाए।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles