Madhya Pradesh

जबलपुर में बिना रजिस्ट्रेशन-लाइसेंस दौड़ रहे ई-रिक्शा, हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

बिना रजिस्ट्रेशन-लाइसेंस दौड़ रहे ई-रिक्शा, हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

जबलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में यातायात की गंभीर समस्या बन चुके ई-रिक्शा का मामला अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। बिना रजिस्ट्रेशन, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा को लेकर केंद्र सरकार के उस नोटिफिकेशन को चुनौती दी गई है, जिसमें ई-रिक्शा को सामान्य मोटर वाहनों की तरह इन अनिवार्यताओं से छूट दी गई है। इस पर चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच ने मध्य प्रदेश सरकार, परिवहन विभाग, जबलपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कोर्ट ने माना कि मामला जनहित और यातायात सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न उठाता है।

याचिकाकर्ता समाजसेवी पी. जी. नाजपांडे की ओर से अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि नियमों में दी गई छूट का दुरुपयोग हो रहा है और 12 से 15 वर्ष तक के नाबालिग भी ई-रिक्शा चला रहे हैं, जिस पर कार्रवाई का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं बचता। वहीं केंद्र सरकार की ओर से यह दलील दी गई कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66(3)(N) के तहत नियमों के अनुसार ही यह छूट दी गई है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने ई-रिक्शा निर्माता कंपनी की एक अन्य याचिका को भी इस मामले के साथ क्लब कर दिया और सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 16 जनवरी तय की है। अब इसी सुनवाई में यह तय होगा कि ई-रिक्शा को दोबारा ट्रांसपोर्ट एक्ट के दायरे में लाया जाएगा या नहीं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button