Madhya Pradesh

जबलपुर में विजनगर शिवशक्ति मंदिर में देवी देवताओं के आभूषण चुराने वाला चोर सीसीटीवी में हुआ कैद, तलाश जारी

विजनगर शिवशक्ति मंदिर में देवी देवताओं के आभूषण चुराने वाला चोर सीसीटीवी में हुआ कैद, तलाश जारी

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में चोरों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है जहां चोरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है जहां बेख़ौफ होकर अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं सुने घरों को निशाना बनाने के बाद अब मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं जहां ताजा मामला विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां अज्ञात चोरों ने प्राचीन शिव शक्ति मंदिर को अपना निशाना बनाया है मंदिर में हुई चोरी की वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है जहां अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है, शहर में हो रही लगातार चोरियों से अब दहशत का माहौल बना हुआ है जहां पुलिस की रात्रि गस्त और पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े होते हैं

विजय नगर थानांतर्गत शिव शक्ति प्राचीन मंदिर में देवी देवताओं के छत्र और सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाला चोर सीसीटीवी में कैद हुआ है।जहाँ चोरी करने जा रहा चोर का सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।जहाँ पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे करीब बताया की शिव शक्ति मंदिर से सूचना मिली की मंदिर में अज्ञात चोर ने देवी देवताओं के आभूषण चोरी कर फरार हुआ है।मौके पर टीम ने जाकर तफदीश करते हुए मामला दर्ज करते हुए मौके से प्राप्त हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की तलाश की जा रही है।बताया जा रहा है की बीती देर रात शिव शक्ति मंदिर में चोर ने देवी देवताओं के छत्र और सोने के आभूषण चोरी किये और फरार हो गया।जब सुबह मंदिर के पुजारी आये तो चोरी की वारदात का पता चला

चोरी की घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने कहना है कि अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button