Madhya Pradesh

जबलपुर: पता पूछने पर किया चाकू से हमला, चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

पता पूछने पर किया चाकू से हमला, चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली धनवंतरी नगर चौकी के परसवाड़ा क्षेत्र में 6 बदमाशों ने दो युवक पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना में घायल हुआ युवक अपने दोस्त के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने के लिए निकला हुआ था इसी दौरान बाइक में आए बदमाशों ने पता पूछने की बात को लेकर चाकुओं से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मोहल्ले के ही शातिर बदमाश जहां इन बदमाशों ने दोनों युवकों पर हमला कर मौके से फरार हो गई घटना में घायल हुए युवक को गंभीर हालत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है,

घायल युवक को लेकर पहुंचे परिजन अस्पताल,
जहां मौके पर पहुंचे परिजनों ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि विकास चौधरी परसवाड़ा थाना संजीवनी नगर क्षेत्र का निवासी है जो घर के बाहर खाना खाकर परसवाड़ा नाले के पास बैठा हुआ जहा बेखौफ बदमाश सतपाल ठाकुर, शरद ठाकुर, सौरभ ठाकुर, सोनू बर्मन, इन बदमाशों ने पता पूछने की बात पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना में घायल युवक को इलाज के लिए परिजनों के द्वारा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस,
धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है नगर में शैलेन्द्र माझी उम्र 25 वर्ष निवासी श्याम नगर परसवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मजदूरी करता है। मदनमहल जबलपुर से टाईल्स मार्बल का काम कर अपने साथी विक्की रजक के साथ अपने घर जा रहा था, परसवाड़ा नाले के पास पहुंचा जहॉ सतपाल ठाकुर, शरद ठाकुर, सौरभ ठाकुर, सोनू बर्मन, शराब पी रहे थे, चारों ने उसे रोका तो वह रूक गया एवं उससे शराब पीने के लिये रूपये मांगने लगे, रूपये देने से मना करने पर चारो हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे उसके साथी विक्की रजक एवं विकास चौधरी बीच बचाव करने लगे तो सौरभ ठाकुर ने बीयर की बॉटल से हमला कर विकास के सिर मे चोट पहुचंा दी जहा चारो जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये

घटना में घायल हुए विकास चौधरी के साथ मारपीट कर उसे हाथ पेैर, चेहरे मे चोट चोट आने से पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296(ए), 115(2), 118(1),119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का मामला कर आरोपी सतपाल ठाकुर, शरद ठाकुर, सौरभ ठाकुर, सोनू बर्मन,
को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button