Madhya Pradesh

जबलपुर में मोबाइल चोर गिरफ्तार, ट्रेन और स्टेशन पर करता था चोरी,जीआरपी पुलिस की कार्रवाई

मोबाइल चोर गिरफ्तार, ट्रेन और स्टेशन पर करता था चोरी,जीआरपी पुलिस की कार्रवाई

जबलपुर में जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की घटनाओं में शामिल एक शातिर आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 2 लाख 26 हजार रुपए मूल्य के 11 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद असलम उर्फ जाहिद (37 वर्ष) निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जीआरपी प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि आरोपी को जबलपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने स्वीकार कीं चोरी
पुलिस के अनुसार आरोपी यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोबाइल चोरी की घटनाओं को स्वीकार कर लिया है।

एप्पल और आईफोन भी बरामद
जब्त किए गए मोबाइलों में वीवो, रेडमी, सैमसंग, टेक्नो, पोको सहित विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन शामिल हैं, जिनमें एक एप्पल आईफोन भी बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles