Madhya Pradesh

जबलपुर में जंगल से घर लौट रहे नाबालिक सहित युवक को लगा करंट, करंट लगने से दोनों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

जंगल से घर लौट रहे नाबालिक सहित युवक को लगा करंट, करंट लगने से दोनों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया डूंगरिया में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक के साथ 16 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है जहां दोनों युवक लोहे की रॉड लेकर अपने घर वापस आ रहे थे वही जंगली सूअर से परेशान लोगों ने करंट का जाल बिछा कर रखा हुआ था जहां देर रात दोनों युवक इस करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई, यह पूरी घटना देररात की बताई जा रही है

सूचना पर पहुंचे परिजन,
सुबह जब परिजनों की इस बात की जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृत हालत में पड़े युवकों को देखा तो रो रो के बुरा हाल हो गया जहां मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी जहां सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है

मौके पर पहुंची पुलिस कर रही मामले की जांच
चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र के किशन ठाकुर उम्र 28 वर्षीय निवासी दिया खेड़ा, गोविंद ठाकुर उम्र 16 वर्षीय निवासी उमरिया का था जो लोहे की रॉड लेकर वापस अपने घर आ रहे थे जहां दोनों युवक करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button