Madhya Pradesh
जबलपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुआ विवाद, पिता पुत्र सहित महिलाओं पर मामला दर्ज
जमीनी विवाद को लेकर हुआ विवाद, पिता पुत्र सहित महिलाओं पर मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते पारिवारिक विवाद सामने आया है जहां पिता पुत्र के बीच मकान खाली करने की बात को लेकर एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है इस घटना में महिलाएं भी घायल हुई है जहां परिवार के लोगों ने थाने में पहुंचकर एक दूसरे की शिकायत दर्ज कराया जहां पुलिस ने परिवार के लोगों की शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है
थाना गढ़ा में राजेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 66 वर्ष निवासी इंद्राबस्ती गुरहा तालाब गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी का काम करता है उसकी पत्नी प्रेमलता बाहर बर्तन धो रही थी तभी बहू कविता विश्वकर्मा आकर गाली गरोज करते हुये उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगी, वह बीच बचाव करने लगा तो उसका लड़का तारकेश्वर विश्वकर्मा डंडा लेकर आया और डंडा से उसके साथ मारपीट किया, मारपीट से उसे ओर उसकी पत्नी केा हाथ पैर एवं शरीर में चोट आयी छोटू बहू खुशबू बीच बचाव करने लगी तो खुशबू केा धक्का देकर गिरा दिया जिससे खुशबू को पीठ में चोट आयी है। मारपीट करने के बाद तारकेश्वर एवं कबिता जान से मारने की धमकी दिये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वहीं तारकेश्वर विश्वकर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी इंद्राबस्ती गुरहा तालाब ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नुजूल की भूमि पर मकान बनाकर रहता है जिसका टेकस उसकी पत्नी के नाम पर आता है उसके पिता राजेन्द्र ओर भाई जुगल किशोर विश्वकर्मा उससे मकान खाली कराने की कहते हैं इसी बात पर आये दिन झगड़ा करते है। मकान के हिस्से केा लेकर उसकी पत्नी कविता विश्वकर्मा एवं मां प्रमिला विश्वकर्मा का झगड़ा हो रहा था उसके पिता राजेन्द्र एवं छोटा भाई जुगल मिलकर उसके एवं उसकी पत्नी को गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे भाई ने डंडा से उसे एवं उसकी पत्नी के पैर कमर में चोट पहॅुचा दी तथा तीनों जान से मारने की धमकी दिये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
यहां पुलिस का कहना है कि पिता पुत्र के बीच जमीनी विवाद को लेकर विवाद हुआ है जहां दोनों की शिकायत पर दोनों मामला दर्ज किया गया है जहां घायलों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए मामला जांच में लिया है



