Madhya Pradesh

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की बाइक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की बाइक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। शहर में वाहन चोरी पर लगाम कसते हुए थाना लार्डगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी नवल आर्य के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों कासिम खान (गोहलपुर) और फैजान उर्फ तोता (हनुमान ताल) को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की वारदातें कबूल की हैं। बरामद वाहनों में एक बाइक कटनी जिले से चोरी होना भी सामने आया है। पुलिस अन्य साथियों और वारदातों की जांच में जुटी है।
उल्लेखनीय भूमिका शातिर वाहन चोरी की गिरफ्तार चुराए हुए वहां जप करने में थाना प्रभारी लॉर्ड गंज नवल आर्य उप निरीक्षक राहुल बघेल उप निरीक्षक रामेश्वर गोस्वामी सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा प्रधान प्रधान आरक्षक ब्रह्म प्रकाश मिश्रा आरक्षक पंकज सनोदिया आरक्षक शुभम पटेल आरक्षक हुलस परस्ते आरक्षक आदर्श दुबे आरक्षक श्याम गुर्जर आरक्षण कुंदन सिंह की भूमिका रही

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles