Madhya Pradesh

नागपुर से दबोचा गया 22 वारदातों का ‘किंगपिन’, घमापुर की गलियों में निकला जुलूस

नागपुर से दबोचा गया 22 वारदातों का 'किंगपिन', घमापुर की गलियों में निकला जुलूस

जबलपुर के घमापुर क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश बाबू सिंधी के आतंक का किला आखिरकार ढह गया। पिछले दो सालों से पुलिस की आँखों में धूल झोंक रहे और NSA के तहत वांछित इस अपराधी को पुलिस ने एक सटीक ऑपरेशन के तहत नागपुर से धर दबोचा। हाल ही में यश नामक युवक पर सरेराह गोलीबारी कर फरार हुए बाबू सिंधी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी, लेकिन खाकी के जाल ने उसे भागने का मौका नहीं दिया।

​गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपराधी के मन से कानून का डर और जनता के मन से अपराधी का खौफ निकालने के लिए उसी के गढ़ घमापुर में उसका ‘जुलूस’ निकाला। जिस इलाके में कभी बाबू सिंधी का नाम सुनकर लोग दरवाजे बंद कर लेते थे, आज उसी इलाके की गलियों में वह सिर झुकाए पुलिस के पहरे में पैदल चलता नजर आया। लगभग 22 गंभीर अपराधों की कुंडली समेटे इस बदमाश की हेकड़ी निकलते देख स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि शहर में आतंक फैलाने वालों का अंजाम यही होगा

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles