Madhya Pradesh

लावारिस शवों को मिली सम्मानजनक विदाई, ‘मोक्ष’ टीम ने निभाई अंतिम जिम्मेदारी, एक अज्ञात युवक का तिलवारा घाट पर अंतिम संस्कार, दूसरे शव का संस्कार आज, सिस्टम की खामियों के बीच मानवीय पहल

लावारिस शवों को मिली सम्मानजनक विदाई, ‘मोक्ष’ टीम ने निभाई अंतिम जिम्मेदारी, एक अज्ञात युवक का तिलवारा घाट पर अंतिम संस्कार, दूसरे शव का संस्कार आज, सिस्टम की खामियों के बीच मानवीय पहल

जबलपुर। समाज में मानवता की मिसाल पेश करते हुए ‘मोक्ष’ संस्था ने दो लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। सोमवार को तिलवारा घाट, नर्मदा तट पर एक अज्ञात युवक का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया, जबकि दूसरे शव का संस्कार अगले दिन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, लगभग 25 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक थाना गढ़ा क्षेत्र में भोपाल बायपास के पास लावारिस हालत में बीमार अवस्था में मिला था। उसे उपचार के लिए मोक्ष आश्रय मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों का कोई पता नहीं चलने पर संस्था ने आगे आकर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी संभाली।
पुलिस की आवश्यक प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को तिलवारा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ युवक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ‘मोक्ष’ टीम के आशीष ठाकुर के नेतृत्व में योगेश कोरी, वीरू बरमन, प्रशांत श्रीवास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था के अनुसार, एक अन्य लगभग 60 वर्षीय अज्ञात पुरुष के शव की सूचना मिलने पर उसका अंतिम संस्कार भी मोक्ष टीम द्वारा किया जाएगा। ऐसे मामलों में जहां परिजन सामने नहीं आते, वहां यह टीम निस्वार्थ भाव से अंतिम संस्कार कर मानवता का परिचय दे रही है। यह घटना एक ओर जहां सामाजिक संवेदनशीलता को दर्शाती है, वहीं दूसरी ओर सिस्टम की कमजोरियों को भी उजागर करती है, जहां बेसहारा लोगों की समय पर समुचित देखभाल नहीं हो पाती।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button