Madhya Pradesh

जबलपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 तस्कर गिरफ्तार, 13.48 लाख का गांजा जब्त, क्राइम ब्रांच और सिहोरा पुलिस की संयुक्त दबिश, उड़ीसा से चल रहा था सप्लाई नेटवर्क, 3 महिलाएं भी शामिल

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 तस्कर गिरफ्तार, 13.48 लाख का गांजा जब्त, क्राइम ब्रांच और सिहोरा पुलिस की संयुक्त दबिश, उड़ीसा से चल रहा था सप्लाई नेटवर्क, 3 महिलाएं भी शामिल

जबलपुर। नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए जबलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच और सिहोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 26 किलो 978 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 13 लाख 48 हजार 900 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एएसपी क्राइम जितेन्द्र सिंह, एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया एवं डीएसपी क्राइम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
टीआई सिहोरा प्रतीक्षा मार्को के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मनसकरा तिराहे पर कुछ महिलाएं और पुरुष बस से उतरकर गांजा लेकर जबलपुर की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर मौके से 5 आरोपियों को पकड़ा, जबकि बाद में कुसनेर स्थित मुख्य सप्लायर सोनू उर्फ विष्णु पटेल को भी गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा उड़ीसा से लाकर स्थानीय स्तर पर खपाया जा रहा था। पहले भी 20 किलो गांजा सप्लाई करने की बात सामने आई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस पूरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की और सिहोरा थाना पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
उल्लेखनीय भूमिका –
आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को, थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक आनंद, हितेन्द्र, आशुतोष, जय प्रकाश, महिला आरक्षक नीलम, थाना सिहोरा के उप निरीक्षक भोलाराम ठाकुर,   उप निरीक्षक नन्हेलाल रजक, उप निरीक्षक ज्योति खैरवार, आरक्षक जय प्रकाश अंकित, शुभम, पकंज, गोकुल, संदीप पाण्डे, पूर्णचंद, महिला आरक्षक ज्योति काछी की सराहनीय भूमिका रही।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button