Madhya Pradesh

एसपी सम्पत उपाध्याय की सख्त कमान, टीआई उमेश गोल्हानी का एक्शन—रांझी पुलिस ने कुख्यात बदमाश को हथियार सहित किया ध्वस्त

एसपी सम्पत उपाध्याय की सख्त कमान, टीआई उमेश गोल्हानी का एक्शन—रांझी पुलिस ने कुख्यात बदमाश को हथियार सहित किया ध्वस्त

जबलपुर में अपराध के खिलाफ जंग अब और तेज़ हो गई है, और इस जंग की कमान संभाल रखी है पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने। उनके सख्त निर्देश, स्पष्ट रणनीति और जीरो टॉलरेंस नीति के चलते पुलिस अब हर मोर्चे पर अपराधियों के लिए चुनौती बनकर खड़ी है।
इसी सख्ती का असर रांझी थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी और उनकी टीम ने कुख्यात बदमाश के मंसूबों पर करारा प्रहार करते हुए उसे अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी आयुष गुप्ता और सीएसपी रांझी सतीश कुमार साहू के मार्गदर्शन में रांझी पुलिस लगातार इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ाए हुए है। इसी दौरान रात्रि पेट्रोलिंग में मड़ई ऑटो स्टैंड के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा—लेकिन इस बार उसका सामना था सतर्क और रणनीतिक पुलिस टीम से।
थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए टीम को घेराबंदी के निर्देश दिए। कुछ ही पलों में पुलिस ने चारों ओर से घेरकर आरोपी को दबोच लिया। यह कार्रवाई न सिर्फ तेज़ थी, बल्कि पूरी तरह प्रोफेशनल भी।
पूछताछ में आरोपी की पहचान अमन केवट (22 वर्ष) निवासी रक्षा नगर कॉलोनी रांझी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह हथियार करीब 5 हजार रुपये में खरीदा था और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत 17 संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। ऐसे कुख्यात बदमाश की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी की सूझबूझ, नेतृत्व क्षमता और टीम की जबरदस्त तालमेल ने निर्णायक भूमिका निभाई। प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह, पुरुषोत्तम अहिरवार और आरक्षक हरिशंकर, मनीष व अभिषेक ने अदम्य साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ने में अहम योगदान दिया। रांझी पुलिस की यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश है,
एसपी सम्पत उपाध्याय का नेतृत्व, टीआई उमेश गोल्हानी की रणनीति और पुलिस टीम की मुस्तैदी मिलकर अब अपराधियों के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है। शहर में अब साफ है अपराध करेगा, तो बचेगा नहीं… क्योंकि पुलिस है तैयार, सतर्क और पूरी तरह एक्शन मोड में।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button