Madhya Pradesh

बेखौफ हमलावरों का बिजली उपकेंद्रों पर धावा: कर्मचारियों से मारपीट, हजारों घरों की सप्लाई ठप”

बेखौफ हमलावरों का बिजली उपकेंद्रों पर धावा: कर्मचारियों से मारपीट, हजारों घरों की सप्लाई ठप”

जबलपुर में बिजली विभाग के उपकेंद्रों पर हुए दो अलग-अलग हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट और जबरन बिजली सप्लाई बंद कर देना यह दर्शाता है कि असामाजिक तत्वों के हौसले किस कदर बुलंद हैं।

पहली घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के उखरी विद्युत उपकेंद्र की है, जहां देर रात 15 से 20 अज्ञात लोग गेट कूदकर नियंत्रण कक्ष में घुस गए। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी नारायण प्रसाद कोष्टा (50 वर्ष) के साथ गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में उन्हें सिर, पीठ और चेहरे पर चोटें आईं, वहीं एक आरोपी ने स्टील के बर्तन से उनकी कोहनी पर वार कर दिया।

इसके बाद हमलावरों ने कंट्रोल पैनल से छेड़छाड़ करते हुए 33 केवी “जबलपुर-2 फीडर” को जबरन बंद कर दिया। इससे जुड़े चारों 11 केवी फीडर ठप हो गए और करीब 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई लगभग 20 मिनट तक बाधित रही। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दूसरी घटना थाना माढ़ोताल क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन की है। यहां बिजली सुधार कार्य के चलते सप्लाई बंद थी, जिससे नाराज होकर कुछ लोग कार्यालय में घुस आए। अंकित साहू, राजेश यादव और उनके साथियों ने ऑपरेटर दीपक सोनी के साथ मारपीट की और कार्यालय में रखे कंप्यूटर व मॉनिटर को तोड़ दिया।

आरोपियों ने कर्मचारियों को धमकाते हुए सब स्टेशन को आग लगाने की चेतावनी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं, दीपक सोनी को जबरन बाइक में बैठाकर दूसरे उपकेंद्र ले जाकर फिर उसके साथ मारपीट की गई।

दोनों मामलों में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि आखिर शासकीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है। अब जरूरत है सख्त कार्रवाई और बेहतर सुरक्षा इंतजामों की, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button