Madhya Pradesh

जबलपुर में बमकांड के आरोपी का निकला जुलूस, माढ़ोताल पुलिस का सख्त एक्शन, अपराधियों को दिया कड़ा संदेश

बमकांड के आरोपी का निकला जुलूस, माढ़ोताल पुलिस का सख्त एक्शन, अपराधियों को दिया कड़ा संदेश

 

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी से कथित रंगदारी मांगने और घर पर बम फेंककर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित उर्फ मुन्नी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसका सार्वजनिक जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, करमेता निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी सुमित चौबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सौरभ यादव इंस्टाग्राम के माध्यम से उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गईं। इसके बाद 10 जून 2026 की शाम उनके घर पर बम फेंककर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया।

घटना के बाद माढ़ोताल पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी मोहित उर्फ मुन्नी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का क्षेत्र में जुलूस निकालकर यह संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय कायम करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button