Madhya Pradesh

जबलपुर: बड़ा फुहारा में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, शहर में मचा हड़कंप

जबलपुर: बड़ा फुहारा में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, शहर में मचा हड़कंप

जबलपुर के व्यस्ततम कारोबारी क्षेत्र बड़ा फुहारा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। तेज बारिश के बीच हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त इमारत खाली बताई जा रही थी और अधिकांश दुकानें बंद थीं। इसी वजह से एक बड़ा जनहानि वाला हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश के बीच अचानक जोरदार आवाज के साथ पूरी इमारत जमींदोज हो गई। देखते ही देखते आसपास धूल का गुबार फैल गया और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।

सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने आसपास की इमारतों और दुकानों को भी एहतियातन खाली करा दिया है। रेस्क्यू टीम मलबे की जांच कर यह सुनिश्चित कर रही है कि कहीं अंदर कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं है। साथ ही नगर निगम के अधिकारी इमारत गिरने के कारणों की भी जांच कर रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। लगातार हो रही बारिश के चलते इसकी संरचना कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद हैं। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button