Madhya Pradesh

ओवरनाइट एक्सप्रेस में महिला यात्री से झपटमारी की वारदात, थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में कार्रवाई; आरोपी सोहित उर्फ शाहिद अंसारी गिरफ्तार।

ओवरनाइट एक्सप्रेस में महिला यात्री से झपटमारी की वारदात, थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में कार्रवाई; आरोपी सोहित उर्फ शाहिद अंसारी गिरफ्तार।

जबलपुर में चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ हुई झपटमारी की वारदात का जीआरपी जबलपुर ने तेजी से खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला का लूटा हुआ सोने का पेंडल और चार सोने की गुरिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार 500 रुपये है, बरामद कर ली है।

रेल पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में इस मामले की जांच शुरू की गई। जांच की जिम्मेदारी जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम को सौंपी गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने सोहित उर्फ शाहिद अंसारी (21 वर्ष), निवासी हनुमानताल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, फरियादी महिला जबलपुर से भोपाल जाने के लिए ओवरनाइट एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के रवाना होने के कुछ ही देर बाद आरोपी ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झपटा गया सोने का मशरूका बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत, एएसआई गोपाल सिंह राजपूत, आरपीएफ के आरक्षक तथा पूरी जांच टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ट्रेनों में अपराध करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button