Madhya Pradesh

जनसुनवाई: SP सम्पत उपाध्याय ने सुनीं 70 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जबलपुर। आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर जबलपुर पुलिस की ओर से जनसुनवाई आयोजित की गई। मंगलवार 08 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं।

जनसुनवाई में करीब 70 शिकायतें सामने आईं। इनमें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं।

एसपी सम्पत उपाध्याय ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का परीक्षण कर समय-सीमा में त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी न हो और फरियादियों को उनकी शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

जबलपुर पुलिस की जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचीं। 70 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश के साथ पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार और समय-सीमा में उनका निराकरण कराया जाएगा।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button