Madhya Pradesh

रीस्टोरेशन, सड़कों की मरम्मत, और जनसुविधाओं के विस्तार पर निगमायुक्त का फोकस

बैठक लेकर निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने दिए सख्त निर्देश

जबलपुर –  निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज आयुक्त कार्यालय में नगर निगम के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय प्रमुखों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करना, जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान सड़कों की मरम्मत कार्यों में भी गति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने जल प्रदाय, स्वास्थ्य, प्रकाश, लोक निर्माण, सीवर तथा सीएम हेल्पलाइन सहित सभी प्रमुख विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यप्रणाली को अधिक परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बैठक में कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में नियमित एवं पर्याप्त शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पाइप लाइन लीकेज और जलापूर्ति संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक किया जाए। स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों के अनुरूप शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई, कचरा उठाव और नालों की सफाई की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। उन्होंने शहर के किसी भी मुख्य मार्ग अथवा मोहल्ले में अंधेरा न रहे, इसके लिए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत और नई लाइटों के संधारण कार्य में तेजी लाने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत स्वीकृत सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों तथा क्षतिग्रस्त सड़कों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य जनशिकायत निवारण मंचों पर प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्य प्राथमिकता पर शत-प्रतिशत संतुष्टि के साथ निराकृत करने पर जोर दिया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button