Madhya Pradesh

जबलपुर में 7 लाख की डकैती के मामले में एक साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश में जूती बरगी पुलिस

7 लाख की डकैती के मामले में एक साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश में जूती बरगी पुलिस

जबलपुर की बरगी थाना पुलिस ने 07 लाख की डकैती की वारदात का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस मामले में 6 बदमाशों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रही थी जहां पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था आरोपियों के कब्जे से डकैती के 7 लाख की गाड़ी सहित अन्य सामान बरामद हो गए.गिरोह का सरगना विवेक उर्फ दद्या पटेल ने षड्यंत्र रचकर अपने साथियों को एकत्रित करके वारदात को अंजाम दिया था.
थाना प्रभारी निलेश दोहरे ने बताया कि शिकायतकर्ता शेख अथहर अली पिता शेख अख्तर अली उम्र 38 साल अम्बाड थाना अम्बाड जिला जलना महाराष्ट्र का रहने वाला ड्राईवरी करता है दिनाँक 15/04/2025 को मै महिन्द्रा पिकअप नई (बिना डाला के चाकन पुणे से लेकर महिन्द्रा शोरूम सतना डिलेवर करने जा रहा था 17/04/2025 को दिन में 1.30 बजे करीब ग्राम रैपुरा बस स्टाफ के पास पहुंचा उसे नींद आ रही थी तभी पिकअप खडी कर उसके अंदर सो गया उसके बाद 30-35 साल के तीन लडके और बोलने लगे की हम लोगो को जबलपुर तक चलना है तीनो को मिला कर 150 रूपये किराया देने को बोले तो मैने मना किया तो उनमें से एक युवक ने  हाथ घुंसो से मारा और बोला चल गाडी चालू कर आगे बढा और तीनो लोग मेरी गाडी में अंदर बैठ गये और जबरदस्ती गाडी चालू करवा कर जबलपुर तरफ ले गये जब मै जबलपुर के पास पहुंचा तो बोला कि जबलपुर आ गये उतर जाओ तो बोले और आगे जाना है तुम गाडी चलाते रहो और चलती गाडी में ही दो लोग मेरे साथ हाथ घुंसो से मारपीट करते रहे तथा एक ने किसी कडी वस्तू से मेरे सिर में मारा जिससे मुझे सिर में चोट आई खून बहने लगा ।
जब स्लीमनाबाद जिला कटनी पहुंचा तो वे लोग मेरे जैब से पर्स तथा मेरा मोबाईल फोन निकाल लिये और मुझे धक्का देकर गाडी से नीचे उतार दिये और मेरी पिकअप गाडी बिना डाला की एवं मेरा मोबाईल व पर्स जिसमें मेरा आधारकार्ड,ड्राईविंग लायसेंस तथा 3000 रूपये (कुल कीमती करीबन 07 लाख रूपये को छूडा कर ले गये । पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया था
थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि घटना दिनांक से फरार चल रहे विवेक उर्फ दद्या पटेल सागर उर्फ जानू यादव को पुलिस ने नैनपुर से गिरफ्तार किया है डकैती की घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है पुलिस का कहना है कि जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles