Madhya Pradesh

जबलपुर: महिला की अंधी हत्या का खुलासा,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला की अंधी हत्या का खुलासा,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर के पनागर थाना अंतर्गत नरगंवा में 16 नवंबर को आम के बगीचे में एक अज्ञात महिला की रक्त रंजिश शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अंधी हत्या का खुलासा किया है।जहाँ अंधी हत्या का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया की 16 तारीख को नरगंवा में 45 वर्षीय महिला की लाश मिली थी जिसकी पत्थर पटककर हत्या की गई थी।जहाँ हत्या का मामला दर्ज कर मृतिका की शिनाख्ती की गई ।सीएसपी राजेश्वरी कौर और थाना प्रभारी विपिन तंबूकर ने अपनी टीम के साथ महिला की शिनाख्ती की ऐसी दौरान पुलिस को पता चला कि मृतिका फूलबाई केवट निभौरा की रहने वाली है जिसके पति की मौत हो चुकी थी ।जबसे वह कभी अपने बेटे कभी बेटियो के घर जाकर रहती थी।वही विगत एक महीने से फूल बाई अपने रिश्तेदार तुलसी केवट के घर रह रही थी।जहाँ पुलिस ने संदेही तुलसी केवट को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की तो उसने फूलबाई की हत्या किए जाने की बात कबूल की।

वही आरोपी ने हत्या की पीछे की वजह बताई की रिस्ते में लगने वाली बड़ी मां फूल बाई को पेंशन मिलती थी और उसकी 1 एकड़ जमीन थी।वही वह लगातार उसकी सेवा करता आ रहा था।जब उसने पेंशन और जमीन उसे देने की बात कही तो फूलबाई ने उसे मना कर दिया ।वही आक्रोश में आकर उसने फूलबाई की हत्या नरंगवा में कर दी जब फूलबाई शौच के लिए गई हुई थी।वही पुलिस ने आरोपी तुलसी केवट को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाई की है ।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles