Madhya Pradesh

जबलपुर: अख्‍तर डेयरी का आकस्मिक निरीक्षण पानी की टंकी में पाई गई गंदगी और काई

अख्‍तर डेयरी का आकस्मिक निरीक्षण पानी की टंकी में पाई गई गंदगी और काई

जबलपुर: जिला प्रशासन द्वारा गठित गरूड़ दल ने आज सोमवार को रांझी तहसील के ग्राम गौरैयाघाट स्थित अख्‍तर डेयरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। तहसीलदार रांझी मौसमी केवट के नेतृत्‍व में की गई इस निरीक्षण में डेयरी के जानवरों को पिलाये जाने वाले पानी की टंगी में काई और गंदगी पाई गई तथा मृत जानवरों के शव पाये गये। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डेयरी से निकलने वाले गोबर का संधारण एवं निस्‍तारण खुले स्‍थान पर किया जा रहा था तथा खुले स्‍थान पर गंदा पानी बहाया जा रहा था। डेयरी में गंदगी पाये जाने के कारण मौके पर ही 5 हजार रूपये का स्‍पॉट फाइन वसूला गया तथा परीक्षण हेतु पानी के नमूने लिये गये। डेयरी संचालक द्वारा मौके पर रखी दवाईयों के बिल प्रस्‍तुत नहीं किये जाने पर दो दिन का अवसर दिया गया है। निरीक्षण की इस कार्रवाई में नगर निगम, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग, खाद्य विभाग एवं राजस्‍व विभाग के अधिकारी शामिल थे।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button