Madhya Pradesh

जबलपुर में पानी से भरे अंडरब्रिज में दौड़ी ईवी कार, शॉर्ट सर्किट से धधकी आग… चालक ने कूदकर बचाई जान

पानी से भरे अंडरब्रिज में दौड़ी ईवी कार, शॉर्ट सर्किट से धधकी आग... चालक ने कूदकर बचाई जान

 

 

जबलपुर के मदन महल अंडरब्रिज में लापरवाही एक बड़े हादसे में तब्दील होते-होते बच गई। पानी से लबालब भरे अंडरब्रिज को पार करने के दौरान एक ईवी कार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और पूरे अंडरब्रिज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कार चालक ने हालात को भांपते हुए तुरंत वाहन से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ईवी कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह पानी के बीच वाहन निकालने के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए अंडरब्रिज क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button