Madhya Pradesh

जबलपुर का शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद, पहले भी दर्ज हैं मामले

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद, पहले भी दर्ज हैं मामले

जबलपुर की ओमती थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के एक मामले में एक शातिर चोर को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह मामला 22 जनवरी 2026 को थाना ओमती में दर्ज किया गया। नेपियर टाउन, लक्ष्मी बाग निवासी गगनप्रीत सिंह सलूजा (34) ने शिकायत कराई थी कि 18 जनवरी की शाम वे मढ़ाताल गुरुद्वारे गए थे। उन्होंने अपनी एक्सिस स्कूटी (क्रमांक एमपी 20 एसएन 7688) गुरुद्वारे के सामने सड़क किनारे खड़ी की थी।

शाम करीब 7:30 बजे बाहर आने पर गगनप्रीत सिंह सलूजा को अपनी स्कूटी मौके से गायब मिली, जिसे अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी श्यामुद्दीन अंसारी (35) की पहचान की, जो अंसार नगर, गोहलपुर का निवासी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, श्यामुद्दीन अंसारी एक शातिर वाहन चोर है, जिसके खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस आरोपी से और भी चोरिओ की पूछताछ कर रही है

Related Articles

Back to top button