Madhya Pradesh
जबलपुर में दो गुटों में विवाद, जमकर चले पत्थर, क्षेत्र में गोलियां चलने से मची भगदड़
दो गुटों में विवाद, जमकर चले पत्थर, क्षेत्र में गोलियां चलने से मची भगदड़

जबलपुर में होली के मौके पर देर रात शहर में दो गुट आपस में बिबाद हो गया दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ में से किसी ने गोली भी चलाई है। मौके पर बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुची, बही पथराव का वीडियो भी सामने आया है।
शहर के छोटी ओमती क्षेत्र के दो गुटों के बीच आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, वहीं गोली चलने की खबर से इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भानतलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो गुटों के बीच मामूली विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पहले आपसी गाली-गलौज हुई और फिर झड़प शुरू हो गई। शरारती तत्वों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
इसी दौरान भीड़ में गोली चलने की आवाज सुनाई देने से लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और विवाद में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।



