Madhya Pradesh

जबलपुर में 500 नहीं देने पर महिला पर हमला, कटर से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में 500 नहीं देने पर महिला पर हमला, कटर से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। थाना ओमती क्षेत्र में एक महिला पर नशे के लिए पैसे नहीं देने पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता रानी यादव (28 वर्ष), निवासी उड़िया मोहल्ला छोटी ओमती, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह निजी नौकरी करती हैं। उनके पड़ोस में रहने वाला लक्की यादव आए दिन उनके घर आकर नशे के लिए पैसों की मांग करता था।
घटना 19 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:40 बजे की है। जब रानी यादव अपने पति ऋषु यादव के साथ घंटाघर की ओर जा रही थीं, तभी जिला न्यायालय के पीछे नाले के पास लक्की यादव मिला। उसने उनसे नशे के लिए 500 रुपये मांगे। पैसे देने से मना करने पर उसने गाली-गलौज की और थर्माकोल काटने वाले कटर से हमला कर उनके बाएं कान के ऊपर चोट पहुंचाई।
हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना ओमती पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए), 119(1), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी लक्की यादव (30 वर्ष), निवासी उड़िया मोहल्ला ओमती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button