Madhya Pradesh

जबलपुर में ढाई घंटों तक बेल्ट डंडों से जमकर पीटा, दिनदहाड़े युवक का अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में ढाई घंटों तक बेल्ट डंडों से जमकर पीटा, दिनदहाड़े युवक का अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक रेत सप्लायर युवक को 26 हजार के लेन देन को लेकर कुछ बदमाशों ने पहले तो उसे फोन कर बुलाया और उसके बाद जबरदस्ती कार में बैठाल कर लगभग ढाई घंटे तक शहर के अलग क्षेत्रों में घुमाया, इस दौरान सप्लायर युवक के साथ बदमाशों ने इतनी मार पीट की के युवक के चेहरे से लेकर शरीर के हर अंग पर चोटों के निशान बन गए,

पूरे मामले मे जानकारी देते हुये धनवंतरी चौकी प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि बीती दोपहर विपेंद्र सिंह राजपूत निवासी धनवंतरी नगर जो कि रेत सप्लायर हैं उसने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ 26 हजार रूपये के लेने देने को लेकर लखन मल्लह और उसके अन्य साथियों ने पहले तो उसे फोन कर बुलाया और उसके बाद कार में अपरहण कर उसे लगाए जहां शहर के अलग अलग क्षेत्रों में लेजाकर उससे पाइप डंडों और बेल्ट आदि से जमकर मार पीट की इस दौरान पीड़ित विपेन्द्र का मोबाइल आरोपियों ने पहले ही तोड़ दिया ताकि वह किसी को मदद के लिए बुला न सके, और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे पीड़ित विपेन्द्र के कपड़े भी फट गए,

वहीं पीड़ित विपेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी जब उसके साथ मार पीट कर रहे थे तभी किसी का फोन आरोपियों के पास आया, जिसने बताया कि विपेंदर को छोड़ दो कुछ रिकॉर्डिंग हो गई है, घबरा कर सभी आरोपियों ने पहले तो विपेन्द्र सिंह राजपूत को नय कपड़े दिलाए और उसके बाद उसे धनवंतरी चौकी के पास ही छोड़ कर भाग निकले,

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button