Madhya Pradesh

जबलपुर मे छोटे से गुनाह की इतनी बड़ी सजा, चोरी करते पकड़ा गया युवक तो लोगों ने खंबे से बांधकर दी तालिवानी सजा,

छोटे से गुनाह की इतनी बड़ी सजा, चोरी करते पकड़ा गया युवक तो लोगों ने खंबे से बांधकर दी तालिवानी सजा,

जबलपुर के चरगवां थाना अंतर्गत मिरगा गांव में एक चोर को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी, ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर उसे खंबे से बांध दिया,इसके बाद जूते की माला पहनकर जूते से उसकी पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक करीब 5 दिन पहले राहुल पटेल अपनी पत्नी और बच्चे का इलाज करवाने जबलपुर आए थे, इसी बीच गोटेगांव के रहने वाले तीन युवक जो चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर है मिरगा गांव पहुंचे, और राहुल पटेल के घर में ताला तोड़कर उन्होंने प्रवेश किया, जब तक तीनों चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी लेकर भाग पाते तब तक घर के मालिक राहुल पटेल घर पहुंच गए, उन्हें देखते ही घर के बाहर खड़े रहे दो चोर चोरी का सामान लेकर फरार हो गए, जबकि तीसरा युवक विनय उर्फ विनोद चक्रवर्ती घर के अंदर छुप गया, राहुल ने जैसे ही घर के अंदर कदम रखा उसे देखते ही विनय भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

इसके बाद ग्रामीण और घर मालिक ने मिलकर कर को जमकर पीटा। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने चोर को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया और पुलिस थाने लाकर चोरी का मामला दर्ज किया। हालांकि तब तक पुलिस को इस घटना के वीडियो बनाने की जानकारी नहीं थी, अब चूंकि सोशल मीडिया पर तालिबानी सजा देने के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles