Madhya Pradesh
-
5 मौतों की गुत्थी में नया मोड़! 8 के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार… 2 फरार, विवेचना में सामने आया एक और संदिग्ध नाम
महाकौशल के बहुचर्चित पांच युवकों की मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। इस हाई-प्रोफाइल…
Read More » -
नर्मदा किनारे नशे का जाल बिछाने वालों पर पुलिस का बड़ा वार! ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापा जबलपुर को नशामुक्त बनाने के लिए चल रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में सक्रिय शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विशाल यादव और इमराज यादव के ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की है। नर्मदा तट जैसे पवित्र क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान का उद्देश्य केवल अवैध शराब पकड़ना नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और समाज को सुरक्षित बनाना है। अभियान के तहत लगातार ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो अवैध शराब और नशे के कारोबार के जरिए युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। गोरखपुर सीएसपी महादेव नागौतिया के मार्गदर्शन में मिली सूचना के आधार पर ग्वारीघाट थाना क्षेत्र की एक बस्ती में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी विशाल यादव और इमराज यादव के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से शराब की अवैध बिक्री कर रहे थे और प्रतिबंधित क्षेत्र में कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी विशाल यादव का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। कुछ महीने पहले भी उसे घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से अवैध शराब के कारोबार में कदम रखा। वहीं इमराज यादव भी इस अवैध नेटवर्क में शामिल पाया गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों के नेटवर्क और उनसे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने कहा कि नशे का कारोबार समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं गोरखपुर सीएसपी महादेव नागौतिया ने स्पष्ट किया कि ग्वारीघाट थाना क्षेत्र और नर्मदा तट की पवित्रता से खिलवाड़ करने वाले शराब माफियाओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में हुई यह कार्रवाई केवल शराब जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नशे के पूरे नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और गोरखपुर सीएसपी महादेव नागौतिया के नेतृत्व में चल रहा अभियान यह संदेश देता है कि जबलपुर में शराब माफियाओं, विशाल यादव, इमराज यादव और नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को कानून से बचने का मौका नहीं मिलेगा। “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्लग : नशे के सौदागरों पर शिकंजा नर्मदा किनारे नशे का जाल बिछाने वालों पर पुलिस का बड़ा वार! ग्वारीघाट…
Read More » -
लापरवाही बनी जानलेवा! चेतावनियों के बावजूद तिलवारा घाट में उतरे दो युवक, एक बचा… दूसरा नर्मदा में लापता
जबलपुर के तिलवारा नर्मदा घाट पर एक बार फिर लापरवाही भारी पड़ गई। बरसात के मौसम में तेज बहाव और…
Read More » -
नशे से दूरी है जरूरी 2.0,नशे के खिलाफ एसटीएफ का मिशन! स्कूलों से सड़कों तक जागरूकता अभियान, युवाओं से कहा—”नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो”
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत एसटीएफ इकाई जबलपुर ने शहरभर…
Read More » -
जबलपुर में बीच सड़क बहा खून, युवक की हत्या के बाद थाने में फूटा परिजनों का गुस्सा; न्याय और कड़ी कार्रवाई की मांग तेज
जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र के बाई का बगीचा में दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी…
Read More » -
जबलपुर में उखरी रोड पर आग का तांडव! पारस टेंट सप्लायर की बहुमंजिला इमारत धू-धूकर जली, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
जबलपुर के उखरी रोड स्थित पारस टेंट सप्लायर की बहुमंजिला इमारत में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में…
Read More » -
रेत माफिया, डॉक्टर और ‘परफेक्ट मर्डर’ की साजिश… 2 इंच के प्लास्टिक के टुकड़े ने खोला 5 हत्याओं का राज
मध्य प्रदेश में माफियों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका अंदाजा जबलपुर नरसिंहपुर हाईवे में डंपर से पांच लोगों…
Read More » -
जबलपुर में मां-बेटी हत्याकांड में आया ऐतिहासिक फैसला! आरोपी रामजी भूमिया को फांसी की सजा, थाना बरगी पुलिस की सशक्त विवेचना से पीड़ित परिवार को मिला न्याय
जबलपुर के बहुचर्चित बरगी थाना क्षेत्र के बसंत नगर में हुए मां-बेटी के निर्मम दोहरे हत्याकांड में आखिरकार न्याय की…
Read More » -
जबलपुर में एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर एएसपी आयुष जाखड़ और टीआई जितेंद्र पाटकर की अगुवाई में 10 जुआरी गिरफ्तार, सरेआम जुलूस निकालकर दिया कड़ा संदेश
जबलपुर में अवैध जुआ और सट्टे के कारोबार पर एक बार फिर जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों…
Read More » -
जबलपुर में हुलिया बदलकर भाग रहा था कातिल, लेकिन बच नहीं सका! बरगी थाना पुलिस ने घनश्याम केवट को दबोचा, सड़कों पर निकाला जुलूस
जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाड़ा में हुए चर्चित नमामि यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते…
Read More »